1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. एलएसी पर जारी तनाव को खत्म करने के लिए 6 जून को मिलेंगे भारत-चीन के जनरल

एलएसी पर जारी तनाव को खत्म करने के लिए 6 जून को मिलेंगे भारत-चीन के जनरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एलएसी पर जारी तनाव को खत्म करने के लिए 6 जून को मिलेंगे भारत-चीन के जनरल

पूर्वी लद्दाख में वास्तवित नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव कम करने के लिए भारत और चीन 6 जून को सैन्य शुरू करेंगे। पहली बार लेफ्टिनेंट जनरल रैंक स्तर के अधिकारियों की इस बातचीत में दोनों देश चर्चा के लिए विशेष प्रस्ताव पेश कर सकते है।

बताया जा रहा है कि भारत की ओर से लेह में तैनात 14वीं कोर के कंमाडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह चीनी समकक्ष से बातचीत करेंगे। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है कि भारत बातचीत के लिए क्या मसौदा पेश करेगा।

सूत्रों का कहना है कि भारत दोनों पक्षों के सभी इलाकों में पूर्व की स्थिति बहाल करने का प्रस्ताव दे सकता है। सीमा विवाद हल करने के लिए दोनों देशों के सैन्य अफसरों ने विगंत मंगलवार को भी बात की थी। सूत्रों ने बताया कि ऐसा लग रहा था कि बातचीत आगे नहीं बढ़ी, क्योंकि दोनों ओर से जमीनी हालात में बहुत बदलाव नहीं हुआ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...