1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत-चीन सीमा विवादः चीन तनाव वाले क्षेत्रों से पीछे हटने के लिए तैयार

भारत-चीन सीमा विवादः चीन तनाव वाले क्षेत्रों से पीछे हटने के लिए तैयार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत-चीन सीमा विवादः चीन तनाव वाले क्षेत्रों से पीछे हटने के लिए तैयार

भारत और चीन सीमा विवाद के बाद उत्पन्न हुई स्थिति सामान्य करने के लिए दोनों पक्षों ने सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता के बाद चीन झुक गया। दोनों पक्षों की बातचीत के बाद तनाव वाले क्षेत्रों से सैनिकों को हटाने पर सहमति बनी है। 

भारतीय सेना ने कहा कि भारत और चीन के बीच सोमवार को हुई सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता सौहार्दपूर्ण, सकारात्मक और रचनात्मक वातावरण में हुई। दोनों पक्ष आपसी सहमति से तनाव वाले इलाकों से पीछे हटने को तैयार हो गए हैं। बैठक में पूर्वी लद्दाख में सभी संघर्ष क्षेत्रों से सेनाओं के पीछे हटने के तौर-तरीकों पर चर्चा की गई और दोनों ही पक्ष इसपर अमल करेंगे।

सोमवार को मोल्डो में दोनों पक्षों के बीच करीब 11 घंटे तक सैन्य कमांडर स्तर की बातचीत हुई थी। जिसमें भारत ने कहा कि गलवां, पेंगोंग त्सो और हॉट स्प्रिंग पर जब तक दो मई से पहले वाली स्थिति बहाल नहीं हो जाती पूरी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हालात नाजुक बने रहेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...