1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. घर पर इस तरह बढ़ाए oxygen लेवल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया तरीका

घर पर इस तरह बढ़ाए oxygen लेवल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया तरीका

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी 

नई दिल्ली : कोरोना मामले लगातार तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच कोरोना मरीजों में ऑक्सीजन लेवल की कमी होने की खबरें आ रही है। हालांकि, कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत होने के चलते लोगों की मौत भी हो जा रही है। ऐसे में आज हम आपको वो तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप घर बैठे अपना ऑक्सीजन लेवल बढ़ा सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं- 

अगर आप कोरोना संक्रमित हो गए हैं, तो ये तरीका आपका ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने में मदद करेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे कोरोना मरीजों को प्रोनिंग करनी चाहिए। प्रोनिंग एक तरह की प्रक्रिया होती है, जिसे पेट के बल लेटकर किया जाता है। इस तरह लेटने से फेफड़ों तक ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचता है। साथ ही सांस लेने में भी सुधार होता है।

बता दें कि दुनियाभर के डॉक्टर्स इस प्रक्रिया का इस्तेमाल करते हैं। यह प्रक्रिया उस वक्त प्रयोग में लायी जाती हैं, जब किसी मरीज को सांस लेने में परेशानी होने लगती है, और उसका ऑक्सीजन लेवल (SpO2) घटकर 94 से कम होता जाता है। 

इस प्रक्रिया के लिए सबसे पहले गर्दन के नीचे एक तकिया रखें। फिर एक या दो तकिया छाती के नीचे रखें (ऊपरी थाइज के जरिए) और दो तकिया पैर के अगले भाग के नीचे रखना होता है।

अगर आप खुद से प्रोनिंग प्रक्रिया कर रहे हैं, तो आपको 4-5 तकिये की जरूरत होगी। ध्यान रखें कि इसमें उपयुक्त मुद्रा में 30 मिनट से ज्यादा नहीं रहना है। इसके अलावा इस प्रक्रिया को खाना खाने के कम से कम एक घंटे बाद ही अपनाएं।

आपको बताते चलें कि प्रेगनेंसी, कार्डिएक कंडीशन, शरीर में स्पाइनल से जुड़ी कोई समस्या या फ्रैक्चर होने पर ये प्रक्रिया नहीं अपनानी चाहिए। इससे आपको नुकसान हो सकता है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...