नई दिल्ली : कोविड महामारी के दौरान लोगों की जमकर मदद कर एक मसीहा के तौर पर उभरे बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनू सूद के घर और दफ्तरों पर आज दूसरे दिन भी इनकम टैक्स विभाग का सर्वे जारी रहा। आपको बता दें कि कल सोनू के जुहू ऑफिस, लोखंडवाला घर सहित 6 ठिकानों पर सर्वे किया था। अब तक आईटी डिपार्टमेंट ने इस सर्वे में क्या हासिल किया इसकी जानकारी शेयर नहीं की है। वहीं इस कार्रवाई के पीछे के कारणों का भी पता नहीं चल सका है। सूत्रों की मानें तो, सोनू सूद के फाइनेंसियल रिकॉर्ड्स, इनकम, अकाउंट बुक्स, खर्च से जुड़े डाटा को खंगाला जा रहा है।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि कोविड महामारी के दौरान लोगों की जमकर मदद करके सोनू सूद मीडिया और आम लोगों की जमकर प्रशंसा हासिल कर चुके हैं। कोरोना महामारी के दौरान सोनू सूद ने बड़ी संख्या में घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों की आर्थिक मदद की थी। उन्होंने ऐसे मजदूरों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए भोजन, वाहन आदि का इंतजाम भी किया था।
सोनू सूद सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हालांकि उन्होंने आयकर विभाग के इस सर्वे को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इनकम टैक्स के सर्वे से एक दिन पहले सोनू सूद ने अपने ट्विटर पर लिखा था- चलो नया रास्ता बनाएं… किसी और के लिए।
चलो नया रास्ता बनाएं…
किसी और के लिए 🇮🇳
— sonu sood (@SonuSood) September 14, 2021
यह टैक्स सर्वे सोनू सूद को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की ओर से स्कूल स्टूडेंट्स के मेंटोरशिप प्रोग्राम का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने के कुछ दिन बाद सामने आया है। वहीं सोनू सूद के घर किए जा रहे सर्वे पर आम आदमी पार्टी ने नाराजगी जताई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री सीएम केजरीवाल ने सोनू सूद का समर्थन किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- सच्चाई के रास्ते पर लाखों मुश्किलें आती हैं, लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है। @SonuSood जी के साथ भारत के उन लाखों परिवारों की दुआएं हैं जिन्हें मुश्किल घड़ी में सोनू जी का साथ मिला था।
सोनू सूद के वर्कफ्रंट की बात करें वे अक्षय कुमार स्टारर फिल्म पृथ्वीराज में नजर आएंगे। सोनू सूद की ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी। सोनू सूद हिंदी के अलावा साउथ की मूवीज में भी काम करते हैं।