रिपोर्ट: सत्यम दुबे
गोंडा: कोरोना महामारी उत्तर प्रदेश में दम तोड़ने की कगार पर आ गया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर एक बार फिर जनता दर्शन प्रारंभ कर दिया है। CM योगी के दर्शन के इस कार्यक्रम में गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र की खोखिया गांव की रहने वाली विमला देवी भी पहुंची थी। वो सीएम योगी से रास्ते के विवाद को लेकर पहुंची थी।
आपको बता दें कि उन्होने CM योगी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि उनका घर पुरानी आबादी में है और कुछ लोगों ने जबरन दबंगई के बल पर दीवार खड़ी कर रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया है, जिससे उनका आने-जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। इस बारे में एसडीएम ने रास्ते को खाली कराने आदेश दिया था, लेकिन रास्ता खाली नहीं हुआ। उनकी समस्या पर सीएम योगी ने उन्हें समाधान कराने का आश्वासन दिया था।
विमला को हैरानी उस वक्त हुई जब वो लखनऊ से अपने घर तक पहुंचतीं, इससे पहले ही जिला प्रशासन ने उन्हें 8 फिट का रास्ता दिला दिया। इसके बाद उनसे इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने बताया कि “हम घर पहुंचै वाला हईं, लेकिन फोन आ गईल बा कि राहि मिल गईल, बाबा बहुत बड़ा किरपा कइलें।” उन्होने आगे बताया कि बताया कि उनके पति लुधियाना में नौकरी करते हैं और घर पर उनके दो लड़के मजदूरी कर के गुजर बसर कर रहे हैं।
इसके बाद जिलाधिकारी गोंडा मारकंडेय शाही ने बताया कि सूचना मिलते ही SDM और CO को भेजकर दो घंटे के अंदर रास्ते की समस्या का निराकरण करा दिया गया है। उन्होने आगे बताया कि इसके अलावा जिले के सभी SDM को निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रकार के मामलों में त्वरित कार्यवाही करें, ताकि किसी भी फरियादी को भटकना न पड़े।
घर पहुंचने से पहले ही विमला देवी के समस्या का समाधान हो जाने के बाद उन्होने कहा कि “राह बिना बहुत दिक्कत होत रहल। चारों तरफ से घेर दिहले रहलअ। कौनो राहि नाहि देखाइत रहल कि का करीं। ई हमरे खरतिन सपना जइसन हवे। ओहर बाबा से मिललीं, ऐहर राहि मिल गईल। मुख्यमंत्री योगी जी कै बहुत-बहुत धन्यवाद। जब तक हमार जिनगी रही, उन कर गुणगान करअब।“ ‘जिनगी भर करअब बाबा कै गुणगान’।