मध्यप्रदेश शासन की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर अपने टीकमगढ़ प्रवास के दौरान प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुण्डेश्वर धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान श्री कुण्डेश्वर महादेव के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
पूजन के दौरान प्रभारी मंत्री ने जिले के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और बेहतर भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रदेश और जिले के निरंतर विकास तथा जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की।

इस अवसर पर श्रीमती कृष्णा गौर के साथ श्रीमती सरोज राजपूत, अभय सिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं प्रशासन की ओर से एसडीएम संस्कृति मुदित लटौरिया, तहसीलदार सतेन्द्र सिंह गुर्जर एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री के कुण्डेश्वर धाम पहुंचने पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। दर्शन और पूजन के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद भक्तों ने भी भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।