1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. औरेया जिले में एक महिला का शव उसके ही दरवाजे की चौखट पर पड़ा मिला

औरेया जिले में एक महिला का शव उसके ही दरवाजे की चौखट पर पड़ा मिला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
औरेया जिले में एक महिला का शव उसके ही दरवाजे की चौखट पर पड़ा मिला

यूपी : औरेया जिले में एक महिला का शव उसके ही दरवाजे की चौखट पर पड़ा मिलाऔरेया जिले में एक महिला का शव उसके ही दरवाजे की चौखट पर पड़ा मिलाऔरेया जिले में एक महिला का शव उसके ही दरवाजे की चौखट पर पड़ा मिला

उत्तर प्रदेश के औरेया जिले में बुधवार को एक महिला का शव उसके ही दरवाजे की चौखट पर पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू की।

पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दी। घर से एक सुसाइड नोट मिला है। साथ ही महिला के हाथ पर ‘जितेंद्र मेरी जान’ लिखा है। बता दें, महिला ने बीते दिनों सिपाही पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था।

औरेया के दिबियापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली पूजा के पति की मौत हो चुकी थी। पूजा देवकली चौकी में तैनात सिपाही जितेंद्र के संपर्क में आई। दोनों में नजदीकियां बढ़ी और संबंध बने। बीते दिनों पूजा ने सिपाही जितेंद्र पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगा दिया। इस मामले में पुलिस ने दिबियापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया।

मामला आला अधिकारियों तक पहुंचा तो एसपी ने जितेंद्र को निलंबित कर दिया था। इसी बीच चार नवंबर को जितेंद्र बाइक से फतेहपुर के बिंदकी स्थित अपने गांव जा रहा था। रास्ते में महाराजपुर थाना क्षेत्र में उसका एक्सीडेंट हो गया। वह बुरी तरह घायल हो गया था, जिसके बाद उसे अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। 9 नवंबर को इलाज के दौरान जितेंद्र ने दम तोड़ दिया।

औरैया के ब्रह्मनगर स्थित किराए के कमरे में बुधवार को पूजा का शव बरामद हुआ। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद सूचना मायके वालों को दी है। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट और हाथ में ‘जितेंद्र मेरी जान’ लिखा हुआ है।

पूजा की भाभी मालती ने पुलिस को बताया कि पूजा की शादी इटावा के अजय पुत्र सूबेदार के साथ हुई थी। पति की मौत होने के बाद पूजा मायके आ गई थी। यहां पर ब्रह्मनगर में अशोक मिश्रा के मकान में किराए पर रहते थे। अशोक मिश्रा ने बताया कि जितेंद्र ने पूजा को पत्नी बताया था।

सीओ सुरेंद्र नाथ यादव का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...