1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना महामारी का देश की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव बहुत अनिश्चित-वित्त आयोग

कोरोना महामारी का देश की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव बहुत अनिश्चित-वित्त आयोग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना महामारी का देश की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव बहुत अनिश्चित-वित्त आयोग

वित्त आयोग की शुक्रवार को एक वर्चुअल बैठक आयोजित हुई। वित्त आयोग ने इस बैठक में कहा, सलाहकार परिषद के सदस्यों ने महसूस किया कि पिछली बार वह आयोग से अप्रैल में मिले थे। इसके बाद मई के अंत तक लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया गया था। 

आयोग ने कहा, अब चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंध समाप्त किए जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप आर्थिक गतिविधियां दोबारा शुरू हो रही हैं। हालांकि अर्थव्यवस्था को लेकर आयोग ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी का अर्थव्यवस्था और केंद्र व राज्य सरकारों के राजकोषीय पदों पर प्रभाव अभी भी बहुत अनिश्चित है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...