आईआईटी दिल्ली ने प्रो. वी राम गोपालराव और प्रो. विवेकानंद पेरूमल व अन्य तीन प्रोफेसरों और छात्रों की एक टीम ने कोरोना वायरस टेस्ट का सटीक परिणाम देने वाली एक जांच किट तैयार करने में सफलता प्राप्त की है।
इस डिवाइस को आईसीएमआर ने 23 अप्रैल को परीक्षण करने के बाद मंजूरी दे दी है। यह डिवाइस कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने में सक्षम है। बताया जा रहा है कि कोरोना की जांच करने के लिए संक्रमित व्यक्ति के थूक की एक बूंद से ही इसका पूर्णतः सही परिणाम मिलने का दावा किया जा रहा है।
टेस्टिंग डिवाइस तैयार करने वाली टीम के प्रमुख प्रो. डाॅ. विश्वजीत कुंडू ने बताया कि अब तक बाजार में उपलब्ध सभी डिवाइस में फ्लोरोसेंट कंपाउंड का इस्तेमाल होता है। यह काफी मंहगा होता है लेकिन उनकी टीम ने तैयार की गई डिवाइस में फ्लोरोसेंट कंपाउंड की जगह साइबर ग्रीन कंपाउंट का इस्तेमाल किया हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यह डिवाइस व्यावसाहिक स्तर पर निर्माण के समय काफी सस्ती हो जाएगी।