{ लखनऊ से अनुज की रिपोर्ट }
उ.प्र. के अपर प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया है कि यूपी. के 15 जिलों- आगरा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, गाजियाबाद, शामली, बरेली, बुलंदशहर, बस्ती, महाराजगंज और सीतापुर में जिन कोरोना के हॉटस्पॉट की पहचान की गई है वहां सख्ती से लॉकडाउन लागू किया जाएगा।
लेकिन ध्यान देने वाली बात यह हैं, कि जिन जिलों के सील होने की घोषणा की गई है, वहां सिर्फ कोरोना के हॉटस्पॉट ही सील होंगे पूरा जिला नहीं।
अवनीश अवस्थी ने बताया कि आगरा में 22 , गाजियाबाद में 13, गौतमबुद्धनगर में 12, कानपुर में 12, वाराणसी में 4, शामली में 3, मेरठ में 7, बरेली में 1, बुलंदशहर में 3, बस्ती में 3, फिरोज़ाबाद में 3, सहारनपुर में 4, महाराजगंज में 4, सीतापुर में 1 और लखनऊ में 8 बड़े और 4 छोटे हॉटस्पॉट हैं।
वहीं जिले के सीलिंग की बात सुनते ही इन जिलों के दुकानों पर लंबी कतारें लग गई हैं। इसके बाद गाजियाबाद के डीएम और एसएसपी ने लोगों से अनुरोध किया है कि कृपया समस्त जनपद में कर्फ्यू लगने की अफवाह ना फैलाएं। जिलों के हॉस्टस्पॉट ही सील होंगे।