देशभर में कोरोना महामारी और लाॅकडाउन की वजह से व्यापार और अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है। कोरोना महामारी से लाखों लोगों का रोजगार चला गया है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को इस समस्या से निपटने के लिए एक सुझाव दिया। उन्होंने दावा किया कि अगर सरकार ने अर्थव्यवस्था को शुरू करने के लिए नकद राशि खर्च नहीं की तो देश के गरीब तबाह हो जाएंगे और साठंगाठं वाले पूंजीपति देश के मालिक बन जाएंगे।
राहुल गांधी ने एक निजी कंपनी में हुई छंटनी से जुड़ी खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, अगर भारत सरकार अर्थव्यवस्था को शुरू करने के लिए अब नकद राशि नहीं डालती है तो गरीब तबाह हो जाएंगे, मध्य वर्ग नया गरीब हो जाएगा। सांठगांठ वाले पूंजी पूरे देश के मालिक बन जाएंगे।
राहुल गांधी कोरोना वायरस संकट के आरंभ होने के बाद से यह मांग कर रहे है कि देश में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अगले कुछ महीनों के लिए 7500 रूपये महीने की मदद दी जाए और छोटे उद्योगों तथा नौकरियां बचाने के लिए वित्तीय पैकेज दिया जाए।