1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. तनाव बढ़ा तो चीन, पाकिस्तान के साथ नेपाल भी डाल सकता है भारत पर सैन्य दबाब-ग्लोबल टाइम्स

तनाव बढ़ा तो चीन, पाकिस्तान के साथ नेपाल भी डाल सकता है भारत पर सैन्य दबाब-ग्लोबल टाइम्स

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
तनाव बढ़ा तो चीन, पाकिस्तान के साथ नेपाल भी डाल सकता है भारत पर सैन्य दबाब-ग्लोबल टाइम्स

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने बुधवार को एक रिपोर्ट में दावा किया है कि अगर सीमा पर तनाव कम नहीं हुआ तो भारत को चीन और पाकिस्तान के साथ-साथ नेपाल की ओर से भी सैन्य तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

इसके अनुसार, भारत एक ही समय पर चीन, पाकिस्तान और नेपाल के साथ सीमा विवाद में उलझ गया है। चीन के लिए पाकिस्तान भरोसेमंद कूटनीतिक साथी है और नेपाल के भी चीन के साथ करीबी संबंध है। दोनों ही देश चीन की बेल्ट एंड रोड परियोजना के अहम भागीदार हैं।

अगर ऐसे में भारत सीमा चीन सीमा पर तनाव और बढ़ाता है तो भारत को एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन-तीन देशों की ओर से सैन्य दबाब का सामना करना पड़ सकता है, जो कि भारत की सैन्य क्षमताओं से बहुत ज्यादा है और यह भारत के लिए बड़ी हार बन सकता है।

चीनी मीडिया के मुताबिक चीन ने भारत से 15 जून की रात हुई इस घटना की विस्तृत जांच करवाने की मांग की है और कहा है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

बता दें कि, विदेश मंत्री एस जयशंकर पहले ही कह चुके है कि भारत इस सीमा को शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत के जरिए हल करना चाहता है। बुधवार को जयशंकर ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से बात की थी। जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया था कि यह हिंसक झड़प चीन के सैनिकों की एकतरफा और सुनियोजित कार्रवाई थी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यह स्पष्ट कर दिया था कि भारत अपनी अखंडता से कोई समझौता नहीं करेंगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...