1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अगर देश में कोरोना काल में चुनाव हुआ तो लागू हो सकती है दक्षिण कोरिया की प्रकिया-चुनाव आयोग

अगर देश में कोरोना काल में चुनाव हुआ तो लागू हो सकती है दक्षिण कोरिया की प्रकिया-चुनाव आयोग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अगर देश में कोरोना काल में चुनाव हुआ तो लागू हो सकती है दक्षिण कोरिया की प्रकिया-चुनाव आयोग

कोरोना संकट के बीच दक्षिण कोरिया में हुई बंपर वोटिंग दुनिया भर के देशों के लिए मिसाल बन गई है।

इस वोटिंग के दौरान दक्षिण कोरिया की तरफ से चुनाव प्रक्रियाओं में किए गए बदलावों पर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनाव आयोग ने इन बदलावों पर ध्यान देते हुए कहा कि महामारी के दौरान जहां चुनाव कराने की जरूरत पड़ेगी वहां पर दक्षिण कोरिया के संशोधनों से सीखते हुए इसे भारतीय संदर्भ में लागू किया जा सकता है।

चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने कहा कि हमारे लोग दक्षिण कोरिया की तरफ से किए गए चुनावों में संशोधनों का अध्ययन कर रहे है। उन्होंने कहा कि महामारी के इस वातावरण में अगर चुनाव कराने पड़ते है तो हम इन संशोधनों को ध्यान में रखते हुए इन्हें भारतीय संदर्भ में इस्तेमाल कर सकते है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...