1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. अगर दाऊद पाकिस्तान में नहीं है तो कराची हॉस्पिटल में भर्ती कैसे हुआ ?

अगर दाऊद पाकिस्तान में नहीं है तो कराची हॉस्पिटल में भर्ती कैसे हुआ ?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अगर दाऊद पाकिस्तान में नहीं है तो कराची हॉस्पिटल में भर्ती कैसे हुआ ?

पाकिस्तान अक्सर अपने ही झूठ में पकड़ा जाता है और ऐसा उसके साथ कई बार हुआ है। इस बार भी डॉन दाऊद के कारण पाकिस्तान एक बार फिर शर्मिंदा हुआ है।

दरअसल खबरों की माने तो दाऊद और उनकी पत्नी को कोरोना है और सूत्रों के हवाले से ये खबर आ रही है कि दोनों को कराची के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि पाकिस्तान तो कहता रहा है कि दाऊद वहां है ही नहीं ?? अब ये आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती पत्नी के साथ कहाँ से आ गया वो ?

अब तो खुल कर सामने आ गया कि पाकिस्तान आर्मी आतंकवादियों को पनहा ही नहीं देती बल्कि उनका इलाज़ भी करवाती है। पाकिस्तान आर्मी को शाबाशी बनती है।

जो बोया उसी को संभाला भी। आम पाकिस्तानी आवाम जाये भाड़ में ,ये जिन्दा रहने चाहिए। दाऊद के पर्सनल स्टॉफ और गार्ड्स को भी क्वारंटीन किया गया है।

यह सारे सवाल वरिष्ठ पत्रकार मनु चौधरी ने उठाये है जो की एक पत्रकार है और विदेश नीति पर अक्सर अपने लेख लिखती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...