1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आईएएस अधिकारी डिंपल वर्मा बना रही है मास्क, पढ़िए हौसले की ये दास्तान

आईएएस अधिकारी डिंपल वर्मा बना रही है मास्क, पढ़िए हौसले की ये दास्तान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आईएएस अधिकारी डिंपल वर्मा बना रही है मास्क, पढ़िए हौसले की ये दास्तान

{ मेरठ से राशिद की रिपोर्ट }

विश्व भर में कोरोना महामारी का संकट है और भारत में भी लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। ऐसे में इस कोरोना संकट में जो योद्धा सड़कों पर रहकर जनता की रक्षा कर रहे हैं।

उन योद्धाओं की सुरक्षा के लिए महिला आईएएस अधिकारी सुरक्षा कवच तैयार कर रही है।

पति आईपीएस अधिकारी एडीजी जोन प्रशांत कुमार सड़कों पर रहकर जनता की सेवा कर रहे हैं तो उनकी पत्नी पुलिस लाइन में महिला पुलिसकर्मियों के साथ मास्क बनाकर उन योद्धाओं की सुरक्षा का कवच तैयार कर रही हैं जो सड़को पर जनता की सेवा कर रहे हैं।

कई दिनों से महिला पुलिसकर्मी मास्क बना रही हैं और यह मास्क जिले के हर थाने में प्रतिदिन दिए जाते हैं।

यह मास्क पुलिसकर्मी के साथ साथ उन लोगों के लिए बनाए जा रहे हैं जिन लोगों को मास्क की जरूरत तो है लेकिन उनके पास इसे खरीदने के लिए पैसे नहीं है यानी उन लोगों को यह मास्क निशुल्क दिए जाते हैं।

आईएएस अधिकारी डिंपल वर्मा जो कि युवा कल्याण विभाग में सचिव है और आईपीएस अधिकारी एडीजी जोन प्रशांत कुमार की पत्नी है।

वह इस कोरोना काल की जंग में अपने पति का हाथ बटाने के लिए 3 दिन की स्पेशल छुट्टी लेकर आई हैं और पुलिस लाइन में महिला पुलिसकर्मियों के साथ बैठकर सिलाई मशीन चला रही हैं

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...