1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैने बेटी दिवस पर अपनी बेटियों की तस्वीर नहीं लगाई थी – पूर्व मंत्री सतीश शर्मा

मैने बेटी दिवस पर अपनी बेटियों की तस्वीर नहीं लगाई थी – पूर्व मंत्री सतीश शर्मा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मैने बेटी दिवस पर अपनी बेटियों की तस्वीर नहीं लगाई थी – पूर्व मंत्री सतीश शर्मा

ग़ाज़ियाबाद: पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश शर्मा ने आज ग़ाज़ीयाबाद की सड़क पर 1 घंटे तक सरकार के खिलाफ और मेरी बेटी को न्याय मिलने के लिये जमकर नारेबाज़ी की है।

इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि हाथरस की बेटी मेरी बेटी, जिसने सरकार की कानून व्यवस्था कमज़ोर होने के कारण जो दर्द झेलते हुए अपनी जान दी है उसे न्याय मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जैसे हमने बेटी दिवस पर बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी निभाई वैसे ही हाथरस की बेटी के लिए अपनी ज़िम्मेदारी को समझते हुए न्याय के वास्ते आवाज बुलंद करे।

बता दें कि हाथरस जिले में गैंगरेप की शिकार हुई 19 वर्षीय युवती के शव का मंगलवार रात पुलिस ने दाह संस्कार करवा दिया। पीड़िता का शव देर रात गांव पहुंचा और ग्रामीणों के भारी विरोध के बीच उसकी चिता जला दी गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...