1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गृह मंत्री ने कोरोना प्रबंधक में मदद के लिए चार आईएएस अधिकारियों को तत्काल दिल्ली बुलाया

गृह मंत्री ने कोरोना प्रबंधक में मदद के लिए चार आईएएस अधिकारियों को तत्काल दिल्ली बुलाया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गृह मंत्री ने कोरोना प्रबंधक में मदद के लिए चार आईएएस अधिकारियों को तत्काल दिल्ली बुलाया

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को चार आईएएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिल्ली आने के आदेश दिए है।

इनमें अंडमान एंड निकोबार से अवनीश कुमार और मोनिका प्रियदर्शिनी अरूणाचल प्रदेश से गौरव सिंह रजावत और विक्रम सिंह मलिक को तुरंत दिल्ली बुलाया गया है। मंत्रालय के मुताबिक ये सभी कोरोना के प्रबंधन में मदद करेंगे।

गृहमंत्री ने केंद्र से दो अन्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों, एससीएल दास और एसएस यादव को भी दिल्ली सरकार के साथ कोरोना प्रबंधन के काम करने में लगाया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...