1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. ‘तुम्हारी मां को मार दूंगा’, ये धमकी देकर करीबी ने किया हॉलीवुड के इस सिंगर का यौन शोषण, बताया पूरा वाकया

‘तुम्हारी मां को मार दूंगा’, ये धमकी देकर करीबी ने किया हॉलीवुड के इस सिंगर का यौन शोषण, बताया पूरा वाकया

देश-दुनिया से यौन शोषण के ऐसे कई मामले सामने आ चुके है, जिसने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड को भी प्रभावित किया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर ऐसे कई मुहिम चले है, जिसने पर्दों के पीछे छिपे कई रहस्यों और चेहरों को भी उजागर किया। अब इसी मामले को लेकर एक हॉलीवुड सिंगर ने भी अपनी पर्सनल एक्सपीरियंस शेयर किया है।

By: Amit ranjan 
Updated:
‘तुम्हारी मां को मार दूंगा’, ये धमकी देकर करीबी ने किया हॉलीवुड के इस सिंगर का यौन शोषण, बताया पूरा वाकया

मुंबई : देश-दुनिया से यौन शोषण के ऐसे कई मामले सामने आ चुके है, जिसने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड को भी प्रभावित किया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर ऐसे कई मुहिम चले है, जिसने पर्दों के पीछे छिपे कई रहस्यों और चेहरों को भी उजागर किया। अब इसी मामले को लेकर एक हॉलीवुड सिंगर ने भी अपनी पर्सनल एक्सपीरियंस शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह से वो 9 साल की छोटी उम्र में यौन शोषण का शिकार हुई थी।

आपको बता दें कि हम बात कर रहे है हॉलीवुड सिंगर ग्लोरिया इस्टेफन की। उन्होंने बताया कि किस तरह से 9 साल की छोटी सी उम्र में उनका यौन शोषण किया गया था। सिंगर ने हालिया इंटरव्यू के दौरान अपना ये दर्द शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनकी मां जिस शख्स पर विश्वास रखती थीं उसी ने उनका दिल तोड़ा।

9 साल की उम्र में हुआ यौन शोषण

रेड टेबल टॉक के एक एपिसोड के दौरान ग्लोरिया ने अपने इस किस्से को शेयर करते हुए कहा कि वो परिवार का हिस्सा था मगर परिवार के खास करीबियों में नहीं था। वो मुझे संगीत सिखाता था और मेरी मां से पहली मुलाकात में उसने मेरी इतनी तारीफ कर दी कि मां उसके बहकावे में आ गईं और अपने आप को लकी समझने लगीं। मां को लगने लगा कि म्यूजिक टीचर मेरा अच्छे से खयाल रखेगा।

 

मां को बताया पूरा वाकया

पहले उसने धीरे-धीरे मुझे छेड़ना शुरू किया फिर वो एकदम बेखौफ मुझे परेशान करने लगा। मैंने उससे कहा कि ऐसा नहीं हो सकता। तुम ऐसा नहीं कर सकते। मगर उसने मुझे धमकी दी कि मेरे पिता वियतनाम में हैं और अगर मैंने अपनी मां को कुछ भी बताया तो वो मां को मार डालेगा। मगर ग्लोरिया ने अपनी मां को इस बारे में बता दिया। जैसे ही उन्होंने इस बारे में सुना तुरंत पुलिस को कॉल कर दिया।

कई सारे अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं सिंगर

बता दें कि ग्लोरिया इस्टेफन 64 साल की हैं। वे सिर्फ सिंगर ही नहीं बल्कि सॉन्ग राइटर, एक्ट्रेस और बिजनेस वुमन भी हैं। वे विवो, फादर ऑफ द ब्राइड, म्यूजिक ऑफ द हार्ट्स, क्लब मेड, रूट्स ऑफ रिदम और द लैटिन एक्सप्लोजन समेत कई सारे प्रोजेक्ट्स और एल्बम के लिए गाने गाए हैं। उन्हें 3 बार ग्रैमी अवॉर्ड्स से भी नवाजा जा चुका है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...