देश में दोबारा से लॉकडाउन लग सकता है इस बात की संभावना लगायी जा रही है और उसका कारण है कोरोना के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि का देखा जाना।
भारत का नाम उन 15 देशों में शामिल है, जहां लॉकडाउन में ढील देने से कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है और मामले कुछ ही दिनों में लाखो में चले गए।
सुरक्षा रिसर्च फर्म नोमुरा ने कहा कि इस सब के कारण कड़े प्रतिबंधों को फिर से लागू किया जा सकता है।
रिपोर्ट में लिखा गया है कि इसमें अर्थव्यवस्था को खोलने से रोजाना संक्रमितों के मामले बढ़ेंगे। जनता के बीच डर फैलेगा और लोगों की गतिविधियां प्रभावित होंगी। यहां लॉकडाउन को दोबारा लागू किया जा सकता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कोरोना की ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है, जिसमें मामले हद से ज्यादा बढ़ जाएंगे। और अब माना जा रहा है कि एक बार फिर लॉकडाउन किया जा सकता है।