भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद के बीच सोमवार को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प होने की खबर सामने आई है। घटना में भारतीय सेना के एक अधिकारी सहित दो जवान शहीद हो गए है। लद्दाख में एलएसी पर हुई इस घटना के बाद दोनों देशों में जारी तनाव बढ़ सकता है। वहीं चीन को भी इसमें काफी नुकसान हुआ है।
अब इस मामले पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। राजनाथ सिंह चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, तीनों सेनाओं के प्रमुखों और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक कर रहे है। इसमें पूर्वी लद्दाख में हुई झड़प को लेकर चर्चा की जा रही है। इसके अलावा सेना भी प्रेस काॅन्फ्रेंस करने वाली है।