फ्रांस के मुद्दे पर मध्य प्रदेश में प्रदर्शन के बाद, उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट
फ्रांस में राष्ट्रपति द्वारा की गयी विवादित टिप्पणी का विरोध अब भारत में भी बढ़ रहे है। बीते दिन मध्यप्रदेश के भोपाल में हुए प्रदर्शन को देखते हुए अब उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया है।
इसके लिए प्रदेश के डीजीपी मुख्यालय ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिया है। साथ ही पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
डीजीपी मुख्यालय से जारी किये गये निर्देश में कहा गया कि किसी भी आयोजन पर विशेष नजर रखा जाए। सभी पुलिस कप्तानों को ये निर्देश दिए गये हैं कि स्थानीय अभिसूचना इकाइयों को सतर्क कर दिया जाए।
जिले में कहीं भी लोगों को एक साथ इकट्ठा न होने दिया जाए। बाजारों, मॉल, धार्मिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।
इसके साथ ही कोरोना को लेकर जो गाइडलाइन जारी की गयी है उनका सख्ती से पालन कराया जाए। पुलिस पेट्रोलिंग की संख्या को बढ़ाए।
जहां जहां उपचुनाव होने हैं , उन जिलों में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें और विशेष सतर्कता बरतें।