1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Hero Motocorp ने देश में स्थित सभी फैक्ट्रियों में कामकाज बंद करने का किया ऐलान, बनी देश की पहली कंपनी

Hero Motocorp ने देश में स्थित सभी फैक्ट्रियों में कामकाज बंद करने का किया ऐलान, बनी देश की पहली कंपनी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Hero Motocorp ने देश में स्थित सभी फैक्ट्रियों में कामकाज बंद करने का किया ऐलान, बनी देश की पहली कंपनी

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: देश में कोरोना के दूसरे लहर का कहर इतना बढ़ गया है कि दिन पर दिन लोग संक्रमित होते जा रहे हैं। इसका सीधा असर लोगो के जनजीवन पर पड़ रहा है। इसको आप इसी से समझ सकते हैं कि देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने देश भर में अपने कारखानों में कामकाज बंद करने का ऐलान किया है। कंपनी ने कामकाज को बंद करने के ऐलान के साथ कहा कि, ये फैसला लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

आपको बता दें कि इस दौरान कंपनी ने अपने बयान में कहा कि, 22 अप्रैल से लेकर आगामी 1 मई तक कंपनी की सभी फैक्ट्रियां, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स इत्यादि को चरणबद्ध तरीके से बंद रखा जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक सभी प्लांट और ग्लोबल सेंटर चार दिन तक बंद रहेंगे इसके साथ ही यह बंदी स्थानीय जरूरतों के अनुसार की जाएगी।

इतना ही नहीं कंपनी ने  इस अस्थाई शटडाउन में कंपनी के ग्लोबल पार्ट्स सेंटर भी बंद करने का ऐलान किया है। हीरो मोटोकॉर्प देश की पहली ऐसी कंपनी है जिसने अस्थायी शटडाउन की घोषणा की है, यहां तक देश की सरकार ने भी लॉकडाउन से बचने की कवायद की है।

आपको बता दें कि सेल्स वाल्यूम के हिसाब से हीरो मोटोकॉर्प दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है। हीरो मोटोकॉर्प के कुल 6 प्लांट हैं, जो हरिद्वार, धारूहेड़ा, गुड़गांव, नीमराना, वडोदरा और चित्तूर में स्थित है। इन प्लांट्स की वार्षिक उत्पादन क्षमता 11.6 मिलियन यूनिट है। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, हीरो मोटोकॉर्प में 8,599 स्थायी कर्मचारी और 21,091 अस्थायी या संविदात्मक कर्मचारी कार्यरत हैं।

इस दौरान कंपनी ने साफ किया कि शटडाउन के ऐलान से मांग को पूरा करने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस शटडाउन से होने वाले नुकासा की भरपाई आने वाले समय में की जाएगी। हाल ही में कंपनी ने घरेलू बाजार में अपनी 10 करोड़वीं बाइक का प्रोडक्शन किया था, जिसके बाद कंपनी ने अपने कुछ मॉडलों के खास मिलियन एडिशन को बाजार में उतारा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...