रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: कोरोना महामारी की दूसरी लहर देश में तबाही मचा दी है, चारो तरफ हाहाकार मचा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो अबतक के सारे रिकॉर्ड टूट गये हैं। पिछले 24 घंटे में 2 लाख 16 हजार नये केस सामने आये हैं। इसके साथ ही एक दिन में 1,182 लोगो ने संक्रमण के कारण जान गंवा दी है। आलम तो यह है कि कई राज्यों में अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह नहीं है।
आपको बता दें कि संक्रमण से मचे हाहाकार के बीच ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की कमियां भी सामने आईं हैं। जिसके बाद कुछ राज्यों ने तो यहां तक कह दिया कि केंद्र से उन्हें मदद नहीं मिली। राज्यों के मदत न मिलने के दावे को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने एक सिरे से खारिज कर दिया। इसी के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एम्स के ट्रामा सेंटर का दौरा कर वहां स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान उनके साथ एम्स के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया भी मौजूद रहे।
केंद्र सरकार के पास वेंटिलेटर हैं लेकिन अभी कोई राज्य सरकार हमसे वेंटिलेटर नहीं मांग रही है। बहुत सारी राज्य सरकारों को हमने जो वेंटिलेटर दिए हैं वो अभी उन सबका भी इस्तेमाल नहीं कर पाई हैं, उनके पास वेंटिलेटर लगाने का स्थान नहीं है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन pic.twitter.com/n3Alqs6tlr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2021
आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान कहा कि केंद्र सरकार के पास वेंटिलेटर हैं, लेकिन अभी कोई राज्य सरकार हमसे वेंटिलेटर नहीं मांग रही है। बहुत सारी राज्य सरकारों को हमने जो वेंटिलेटर दिए हैं, वो अभी उन सबका भी इस्तेमाल नहीं कर पाई हैं। उनके पास वेंटिलेटर लगाने का स्थान नहीं है। किसी चीज की कोई कमी नहीं है, अनुभव भी पर्याप्त हो गया है, सामान भी पर्याप्त है और टेस्टिंग की सुविधा भी पर्याप्त है।
Delhi: Health Minister Dr. Harsh Vardhan visits AIIMS Trauma Centre pic.twitter.com/6E6OTyZCl8
— ANI (@ANI) April 16, 2021
2021 में 2020 के मुकाबले भले ही मामलों की संख्या बढ़ रही है, उसकी गति तेज़ है। लेकिन 2021 में आपके(डॉक्टरों) पास कई सौ गुना ज़्यादा अनुभव है और हम बीमारी की गंभीरता को अच्छी तरह समझ चुके हैं। हमारे पास आज पहले के मुकाबले ज़्यादा आत्मविश्वास है।
उन्होने ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार के पास वेंटिलेटर हैं लेकिन अभी कोई राज्य सरकार हमसे वेंटिलेटर नहीं मांग रही है। बहुत सारी राज्य सरकारों को हमने जो वेंटिलेटर दिए हैं, वो अभी उन सबका भी इस्तेमाल नहीं कर पाई हैं, उनके पास वेंटिलेटर लगाने का स्थान नहीं है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन।
पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में 2,17,353 नये मामले सामने आये हैं। इस दौरान 1,18,302 महामारी को मात देकर घर जा चुके हैं। दुख की बात यह है कि 1,185 ने पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा दी है।