मुंबई : अक्सर अपने फिगर और खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ एक बार फिर सुर्खियों में है। लेकिन इस बार यह सुर्खियों में अपने फिगर या खूबसूरती के लिए नहीं बल्कि अपने लुक को लेकर है। दरअसल कोरोना काल के बाद अब कटरीना की पहली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi) रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन फिल्म रिलीज के पहले कैटरीना कैफ को उनके लुक्स के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

मुसीबत बना यह लुक
कटरीना कैफ (Katrina Kaif) पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के प्रमोशन बिजी हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार भी हैं। अपनी बिजी शेड्यूल के बीच कैट को ट्रोलर्स की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। वजह है कि कैटरीना के नए लुक में साफ तौर पर उनकी बोटोक्स सर्जरी का अंतर नजर आ रहा है।

ट्रोल ने कहा बोटोक्स क्वीन
अक्सर सेलिब्रिटी को उनके रंग, लुक, साइज, एक्टिंग सिकिल्स को लेकर ट्रोल किया जाता है। इस बार कटरीना ने एक मैगजीन कवर के लिए फोटोशूट कराया है। उनके लुक्स को लेकर ट्रोलर्स ने निशाना साधा है। कटरीना कैफ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है। नेटिजन कई बार उनके और विक्की कौशल से रिश्ते को लेकर कटाक्ष किया है। एक यूजर ने लिखा, कैटरीना कैफ जब शादी करेंगे तो उसके बाद उनके बोटोक्स ट्रीटमेंट की चर्चा नहीं है। तब तक के लिए पीआर कॉलम में गर्लफ्रेंड बनी रहेगी।
Sir ab es flop actress botox queen katrina kaif ke sath kaam mat karna. https://t.co/kwmzjQVrmz
— Ankit 👓 (@iAnkit____) October 26, 2021
Katrina Kaif will get married after making sure that there is no space left for a further botox treatment
Till then she ll remain rumoured Gf as per her PR in columns
What a Low life
— 🇦🇪 (@icApricieux) October 19, 2021
Plastic surgery and Botox has ruined her face. Unbelievable looks different #KatrinaKaif
— #Canuck (@CanuckCanada) October 27, 2021
Her Traditional Looks are something which makes my day!! I really believe she is not a Human #KatrinaKaif #Katrina pic.twitter.com/Y93PRZwX3b
— Kat (@katrinastann) November 4, 2021
बोटोक्स की नहीं हुई पुष्टी
कई लोगों ने एक्ट्रेस को कहते हुए ट्रोल किया कि वह ऑल बोटोक्स है। लेकिन आपको बता दें कि एक्ट्रेस 38 साल की है और उन्होंने कभी भी बोटोक्स को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। बता दें कि एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को 5200 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा।