1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस कांड : पोलित ब्यूरो सदस्य बृंदा करात ने कहा, अब पीड़ित परिवार सुरक्षित नहीं , सभी लोग बेहद भयभीत

हाथरस कांड : पोलित ब्यूरो सदस्य बृंदा करात ने कहा, अब पीड़ित परिवार सुरक्षित नहीं , सभी लोग बेहद भयभीत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हाथरस कांड : पोलित ब्यूरो सदस्य बृंदा करात ने कहा, अब पीड़ित परिवार सुरक्षित नहीं , सभी लोग बेहद भयभीत

उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़िता दलित युवती की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई है। चंदपा थाना क्षेत्र की रहने वाली दलित युवती के साथ 14 सितंबर को गैंगरेप की घटना हुई थी।

गैंगरेप के बाद उसके ऊपर जानलेवा हमला किया गया था. इस घटना के बाद विपक्ष से लेकर सेलिब्रिटी तक, सब गुस्से में हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

तो वही मंगलवार को सीपीआइएम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल ने गांव में पीड़ित परिवार से भेंट की।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी के साथ राज्यसभा सदस्य डी राजा व पोलित ब्यूरो की सदस्य बृंदा करात ने परिवार के लोगों से भेंट की।

इससे पहले प्रकरण की जांच कर रही एसआइटी तथा हाथरस के जिला जज व सीजेएम ने भी परिवार से भेंट की।

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी व डी राजा ने कहा कि हमारी पार्टी को इस केस में सीबीआई की जांच पर जरा भी भरोसा नहीं है।

इस पूरे मामले की जांच उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के साथ ही केंद्र सरकार हर मामले में पूरी तरह फेल हैं।

येचुरी ने कहा कि हाथरस के इस गांव के कांड पर हमारा सवाल सिर्फ यह है कि मृत बेटी का अंतिम संस्कार रात में क्यों किया गया और इस दौरान परिवार को क्यों दूर रखा गया।

पार्टी की पोलित ब्यूरो की सदस्य बृंदा करात ने कहा कि यहां पर तो अब पीड़ित परिवार सुरक्षित नहीं है। यह सभी लोग बेहद भयभीत हैं।

मृत बेटी की मां को अभी भी इसका जवाब नहीं मिला कि बेटी का रात को अंतिम संस्कार क्यों किया गया। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार तो इस केस को ही झूठा साबित करने में लगी है।

घटना के दस दिन बाद कहा जा रहा है कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म नही हुआ था।

वृंदा करात ने कहा कि अब तो हम तो पीएम नरेंद्र मोदी तथा सीएम योगी आदित्यनाथ मोदी के मुंह से सुनना चाहते हैं कि बेटी के साथ बहुत बुरा हुआ है। उसको न्याय मिलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...