1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस: 14 दिन से क्वारंटाइन 12 जमाती स्वास्थ्य परीक्षण के बाद छोड़े

हाथरस: 14 दिन से क्वारंटाइन 12 जमाती स्वास्थ्य परीक्षण के बाद छोड़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हाथरस: 14 दिन से क्वारंटाइन 12 जमाती स्वास्थ्य परीक्षण के बाद छोड़े

हाथरस : प्रशासन द्वारा 14 दिन पूर्व क्वारंटाइन किए 12 जमाती मंगलवार को छोड़ दिए गए हैं। इसमें एक बिजनौर व 11 हाथरस के हैं। अब केजीएन कॉलेज में 36 जमाती रह गए हैं, जो कि हरियाणा के बताए जाते हैं।

बतादें कि, एक अप्रैल को प्रशासन ने कस्बा की विभिन्न मस्जिदों में रह रहे 48 जमातियों को पकड़ा था, जिन्हें सिकंदराराऊ में अलीगढ़ रोड स्थित केजीएन पीजी डिग्री कॉलेज में क्वारंटाइन किया गया था। जिनमें से 12 प्रदेश के विभिन्न जिलों के हैं। जबकि 36 हरियाणा के हैं। यहां इनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया था। साथ ही, मंगलवार को 14 दिन की अवधि पूरी होने पर उप जिलाधिकारी विजय कुमार शर्मा, अधिशासी अधिकारी बृजेश कुमार व चिकित्सा अधीक्षक डॉ विवेक यादव की उपस्थिति में 12 मुक्त कर दिए गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...