• युवक द्वारा विवाद के बाद असलहा निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
• थाना पाली के मुडरु खेडा गांव का मामला
• कूड़ा डालने की जगह को लेकर हुआ विवाद
• एएसपी ने कहा कि पहले भी दोनों पक्षों पर हुई है कार्यवाई
• असलहा लहराने के मामले में हो रही है कार्यवाई
हरदोई के पाली थाना इलाके के मुडरुखेडा गांव में कूड़ा डालने की जगह पर विवाद हो गया। इस दौरान दूसरा पक्ष बंदूक निकाल लाया तो एक पक्ष गोली चलाने के लिए उकसाता रहा।
हालांकि एक बड़ा हादसा होने से टल गया। ये पूरा घटनाक्रम एक पक्ष ने कैमरे में कैद कर लिया और वायरल कर दिया। एएसपी ने बताया कि मामले में कार्यवाई की जा रही है।
पाली थाना इलाके के मुडरुखेडा गांव में कूड़ा डालने की जगह पर विवाद हो गया। बताया गया कि कूड़े को डालने वाली भूमि पर विवाद चल रहा था और कोर्ट का स्टे भी था। लेकिन फिर भी गांव के ही श्यामसिंह व मानसिंह पुत्र चेतराम अपना कूड़ा डाल रहे थे।
इस बात को लेकर जब भानसिंह पुत्र बाबूराम ने मना किया तो गाली गलौज करने लगे और लाठी डंडे उठा लाये। इसी बीच मानसिंह अपने घर से बंदूक उठा लाया। जिसे देखकर उसे गोली चलाने के लिए उकसाया गया।
इसका पूरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस मामले में भानसिंह ने थाना पाली में विपक्षियों के खिलाफ तहरीर दी है। विदित हो कि कुछ दिन पूर्व बलिया में भी इसी तरहं उकसाने से गोली कांड हो गया था।
एएसपी अनिल सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों में पहले भी पुलिस ने शांति भंग की कार्यवाई की है। प्रकरण में फिर कार्यवाई की जा रही है।