1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हरदोई: कोरोना सूचना कंट्रोल रूम के मुताबिक, बाहर से आने वालों की संख्या में आई गिरावट

हरदोई: कोरोना सूचना कंट्रोल रूम के मुताबिक, बाहर से आने वालों की संख्या में आई गिरावट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हरदोई: कोरोना सूचना कंट्रोल रूम के मुताबिक, बाहर से आने वालों की संख्या में आई गिरावट

{हरदोई से दुर्गेश शर्मा की रिपोर्ट}

भारत में 25 मार्च से चल रहें लॉकडाउन के बाद भी जिले में बाहर से आने वालों की खूब सूचनाएं आ रही थी। जिसके बाद कलक्ट्रेट में कोरोना सूचना कंट्रोल रूम बनाए गए। जहां पर बाहर से आने वालों की सूचनाएं आया करती थी, शुरूआत में जिले में बाहर से आने वालों की खूब सूचनाएं आती थीं, वह अब कम हैं।

कंट्रोल रूम में डयूटी कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि अब सिर्फ राशन न होने व कोटे से संबंधित शिकायतें ही आ रही हैं, जिनका निस्तारण कराया जा रहा है।

25 मार्च से लेकर अप्रैल के पहले सप्ताह तक कंट्रोल रूम में औसत हर रोज दो दर्जन से अधिक कॉल्स आई और कॉल्स के जरिए लोगों ने मोहल्ले व गांव में बाहर से आने वालों की सूचनाएं दीं। सूचना के आधार पर मुख्यालय से तहसील व पुलिस प्रशासन की मदद से बाहर से आए लोगों को क्वारंटीन कराया गया।

इधर कुछ दिनों से कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों की संख्या में गिरावट आई है। जो कॉल्स आ भी रही हैं, उनमें से अधिकांश घर में राशन न होने व कोटे पर वितरण संबंधी शिकायतों से जुड़ी हैं। शनिवार को सिर्फ बिलग्राम से एक कॉल ऐसी आई है, जिसमें एक ग्रामीण ने एक युवक के दो दिन पहले बुलंदशहर से आने की सूचना दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...