1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मौलाना से इजाजत लेने के बाद भाईचारे के लिए मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ

मौलाना से इजाजत लेने के बाद भाईचारे के लिए मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मौलाना से इजाजत लेने के बाद भाईचारे के लिए मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ

मौलाना से इजाजत लेने के बाद भाईचारे के लिए मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ

मथुरा के एक मंदिर में नमाज पढ़े जाने को लेकर उठे विवाद के बीच बागपत में खेकड़ा क्षेत्र में एक बीजेपी नेता द्वारा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बुधवार को बताया कि खेकड़ा थाना क्षेत्र के विनयपुर गांव स्थित मस्जिद में बीजेपी नेता मनुपाल बंसल ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

उन्होंने बताया कि बंसल ने फेसबुक पर इसका वीडियो भी प्रसारित किया। उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल होने पर स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच कराई गई है।

सिंह का कहना है कि बीजेपी नेता मनुपाल बंसल विनयपुर की मस्जिद में जाते रहते हैं और उन्होंने वहां हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए वहां के मौलवी अली हसन की सहमति ली थी, इसलिए इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं हो सकता।

बीजेपी के जिलाध्यक्ष सूरजपाल का भी कहना है कि पार्टी नेता ने मौलाना की अनुमति से ही मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ किया।

गोवर्धन क्षेत्र के चार हिंदू युवाओं ने बरसाना रोड पर एक ईदगाह में हनुमान चालीसा का जाप किया और जय श्री राम के नारे लगाए।पुलिस हिरासत में युवकों ने कहा कि वे भी नंद बाबा मंदिर में जो कुछ भी हुआ था उसे उल्टा करके सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे थे।

गिरफ्तार चार युवकों सौरभ, राघव मित्तल, कान्हा और कृष्णा ठाकुर को पुलिस ने इलाके में शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...