1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हमीरपुर: 266 क्वारंटीन को भेजा गया घर

हमीरपुर: 266 क्वारंटीन को भेजा गया घर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हमीरपुर: 266 क्वारंटीन को भेजा गया घर

महानगरों से आए 481 लोगों को 35 शेल्टर होमों में ठहराया गया था। इनमें 14 दिनों से क्वारंटीन 266 लोगों को रविवार को प्रमाण पत्र देकर घर भेजा गया है। बचे 215 लोगों को छोड़ने का कार्य प्रशासनिक आदेश के बाद रोक दिया गया है।

वहीं, प्रभारी बीडीओ बृजमोहन पटेल ने बताया शनिवार की रात से जिन लोगों के 14 दिन पूरे हो चुके हैं। उनकी रविवार को इन शेल्टर होमों से विदाई कर दी गई। इनमें पारा, छिरका, गढ़ा, परहेटा, किसवाही, बुढ़ई, चांदी, बिहरका व खंडेह आदि शेल्टर होमों में रहने वाले थे। उधर सिसोलर प्रधान विजय शंकर प्रजापति ने बताया गांव में 46 लोगों को क्वारंटीन कर राजकीय बालिका इंटर कालेज शेल्टर होम में रखा गया था। इनमें 20 लोगों को छोड़ा गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...