हमीरपुर : कोरोना वायरस से पूरे देश मेंं लॉकडाउन जारी है, तो वहीं किसी भी मरीज को अस्पताल आने जाने में तकलीफ न हो इसके लिए एंबुलेंस कर्मचारी दिन-रात एक किए हुए हैं। बतादें कि, कोरोना महामारी के बाद से एंबुलेंस सेवाओं के लिए कॉलों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।
आपको बताते चलें कि, एंबुलेंस सेवा के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर अच्युत गुप्ता ने बताया कि जनपद में कुल 38 एंबुलेंस हैं। जिसमें 102 की संख्या 16, 108 की 18 और एएलएस की संख्या 4 है। इस वक्त प्रतिदिन 250 कालें आ रही हैं। लॉकडाउन की वजह से मरीज को लाने और वापस घर छोड़ने की जिम्मेदारी भी उनकी टीम निभा रही हैं। एंबुलेंस के ईएमटी ने कहा, कोरोना के मामले जब से आ रहे हैं। तब से काम बढ़ गया है। लेकिन हमारी कोशिश है कि किसी को भी कोई असुविधा न होने दी जाए। मदद पहुंचाने के बाद गर्व का अनुभव होता है।