1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गुड़गांव: पत्नी और बच्चों को नहर में फेंका, 3 रिश्तेदार समेत मुख्य आरोपी गिरफ्तार…

गुड़गांव: पत्नी और बच्चों को नहर में फेंका, 3 रिश्तेदार समेत मुख्य आरोपी गिरफ्तार…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गुड़गांव: पत्नी और बच्चों को नहर में फेंका, 3 रिश्तेदार समेत मुख्य आरोपी गिरफ्तार…

रिपोर्ट: निहाल राठौर

नई दिल्ली: सरकार और पुलिस प्रशाशन द्वारा निरंतर प्रयास के बावजूद देश मे अपराध के मामले थमने का नाम नही ले रहे है। हाल ही मे हरियाणा से बर्बता की खबर सामने आ रही है, जहां एक व्यक्ति ने 3 रिस्तेदारों के साथ मिलकर अपनी पत्नी और दो बच्चों को नहर में फेंक दिया।

खबर आ रही है कि सोमवार को शख्स अपने रिश्तेदारों के साथ महिला और उसके दो बच्चों को उत्तर प्रदेश ले गया और उन्हें नहर में फेंक दिया। हालांकि महिला को एक राहगीर ने नहर से बाहर निकाल लिया जिससे महिला की जान बच गई, लेकिन उसके बच्चे डूब गए, जिनके शव बुधवार सुबह नहर मे मिले।

जिसके बाद महिला गुड़गांव वापस लौट गई, जहां उसने पुलिस शिकायत दर्ज की। गुड़गांव पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकेन ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 346 के तहत उनलोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गुड़गांव पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी भंगोलौला गांव का निवासी सोनू, उसकी माँ, भाई और बहनोई है। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सोनू और महिला 1.5 साल से साथ थे। बच्चों मे एक साल का लड़का और छह साल की लड़की थी। जो महिला के पिछली शादी से थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला का पूर्व पति एक मजदूर था, जिसकी ऊंचाई से गिरने के बाद मौत हो गई थी।

पीआरओ ने बताया कि शवों की खोज के बाद, धारा 302 (हत्या), 201 और आईपीसी की धारा 307 (हत्या की कोशिश) को भी एफआईआर में जोड़ा गया है। साथ ही उन्होनें बताया कि आरोपियों को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराध के मकसद का पता लगाना अभी बाकी है। उन्हें पुलिस रिमांड में लिया जाएगा और हत्या के कारणों और घटनाओं के बारे में पूछताछ की जाएगी।

 

 

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...