गुजरात में सोमवार को एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया गया है कि भूकंप का केंद्र कच्छ से 15 किलोमीटर दूर रहा है। नेशनल सेंटर फाॅर सीस्मोलाॅजी (एनसीएस) ने बताया है कि भूकंप के झटके 12ः57 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 रही।
भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। इससे पहले रविवार को कच्छ में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था। बताया जा रहा है कि आज आए भूकंप का केंद्र भुज के भचाउ के पास रहा और कल रात जो भूकंप आया था, उसका केंद्र भी भचाउ ही था।