1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. रस्म के दौरान दुल्हन को पीटने लगा दूल्हे का भाई, जमकर हुआ बवाल…

रस्म के दौरान दुल्हन को पीटने लगा दूल्हे का भाई, जमकर हुआ बवाल…

भारत में शादी के दौरान कई तरह की रस्में की जाती हैं। कुछ रस्में दूल्हा और दुल्हन करते हैं, तो कुछ को उनके परिवार वाले पूरा करते हैं। इन रस्मों को करने के दौरान कई बार ऐसा भी हो जाता है कि सबकुछ उल्टा पुल्टा होकर रंग में भंग पड़ जाता है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रस्म के दौरान दुल्हन को पीटने लगा दूल्हे का भाई, जमकर हुआ बवाल…

नई दिल्ली: भारत में शादी के दौरान कई तरह की रस्में की जाती हैं। कुछ रस्में दूल्हा और दुल्हन करते हैं, तो कुछ को उनके परिवार वाले पूरा करते हैं। इन रस्मों को करने के दौरान कई बार ऐसा भी हो जाता है कि सबकुछ उल्टा पुल्टा होकर रंग में भंग पड़ जाता है।

ऐसी ही एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रस्म करने के दौरान दुल्हे के भाई को गुस्सा आ जाता है और इसके बाद वह जो करता है उससे वहां अलग ही माहौल बन जाता है। आइए जानते हैं ऐसा क्या कर जाता है दूल्हे का भाई।

क्या है वीडियो में?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में शादी की कुछ रस्में चल रहीं होती हैं। महिलाएं गीत गा रहीं होती हैं, जबकि अन्य लोग खड़े होकर देख रहे होते हैं। रस्म में दुल्हन और दूल्हे का भाई नजर आता है।

दोनों गोल-गोल घूमते हुए एक-दूसरे को पतली छड़ी से आराम-आराम से मारते हैं। इस दौरान एक छड़ी लड़के को कुछ तेज लग जाती है। इसके बाद वह गुस्से में आ जाता है और दुल्हन को जोर-जोर से उस छड़ी से मारने लगता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...