1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा: सेनिटाइज करने आई टीम पर बरसाए गए फूल

ग्रेटर नोएडा: सेनिटाइज करने आई टीम पर बरसाए गए फूल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ग्रेटर नोएडा: सेनिटाइज करने आई टीम पर बरसाए गए फूल

{ ग्रेनो से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }

ग्रेटर नोएडा में अलग नजारा देखने को मिला है जहां कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहे कर्मचारियों को वार्ड वासियों ने फूलों की वर्षा करके उनका स्वागत किया है।

दरअसल दादरी नगर पालिका के कर्मचारी वार्ड नंबर 5 में करोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सेनिटाइजर करने गए थे।

वहां मौजूद वार्ड वासियों ने सेनिटाइजर करने वाली टीम का फूलों से स्वागत किया उनका कहना है कि देश में कोरोना वायरस एक महामारी की तरह फैल रहा है।

जिसमें यह कर्मचारी लगातार अपनी जान हथेली पर रखकर। काम कर रहे हैं और सेनिटाइज कर रहे है ताकि लोगों का कोरोना वायरस से बचाव हो सके। आज इन्हीं का मनोबल बढ़ाने के लिए उनका फूल मालाओं से स्वागत किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...