ग्रेटर नोएडा गांव जुनेदपुर दनकौर क्षेत्रों मे निवासी कक्षा 6 की छात्रा अपने भाई के साथ दनकौर कोतवाली में अपनी गुल्लक लेकर पहुचे , कोरोना वायरस जैसी गंभीर महामारी से लड़ने व मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की ।
गुल्लक लेकर कोतवाली पहुंचे भाई-बहन दनकौर कोतवाली क्षेत्र के जुनैदपुर गांव निवासी 6 वीं कक्षा की छात्रा मनु नागर अपने 8 वर्षीय भाई प्रतीक नागर के साथ गुल्लक लेकर कोतवाली पहुंची। जिन्होंने गुल्लक को दनकौर एसएचओ रजनेश तिवारी को देते हुए कहा कि सर इस गुल्लक में जितने भी रुपये है। उनको मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करा दो। जिससे कि कोरोना पीड़ितों की मदद हो सके।
गुल्लक को फोड़ने के बाद उससे 1751 रुपये निकले। जिनको एसएचओ ने मुख्यमंत्री राहत कोष को भेज दिया है। दोनों भाई-बहनों ने बताया कि आए दिन टीवी पर देखकर उनको यह विचार आया कि वह भी इस महामारी में लोगों की मदद करे। जिसके बाद वह अपने पिता दिनेश नागर के साथ कोतवाली गुल्लक लेकर पहुंचे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मुश्किल की घड़ी में सभी एक-दूसरे की हेल्प करें।