1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गरीब मजदूरों को खाना वितरण करा रही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, देखिये

गरीब मजदूरों को खाना वितरण करा रही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, देखिये

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गरीब मजदूरों को खाना वितरण करा रही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, देखिये

{ ग्रेनो से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }

गौतम बुध नगर में लगातार कोरोनावायरस से संक्रमित होने की संख्या बढ़ती नजर आ रही है वही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गरीब मजदूरों के लिए खाना वितरण किया है।

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर गांव में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों ने टेंट लगाकर गरीब व मजदूरों को बाटा है जिसमें कि आज 900 से अधिक लोगों को खाना दे दिया गया है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से गरीब लोगों को समय समय पर खाना वितरण किया जा रहा है और सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।

वहीं जिला प्रशासन के निर्देश अनुसार पुलिस प्रशासन चेकिंग अभियान कर लोगों को जागरूक कर रही है और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से मोहल्ले गलियों वह कॉलोनियों में एलान कराया जा रहा है कि कोरोनावायरस से बचे अपने घरों से ना निकले।

कुछ चीजों को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ऑनलाइन जैसी सुविधाओं को उपलब्ध कराया है ताकि क्षेत्र में रह रहे लोगों को किसी भी तरह की कोई समस्या ना उठानी पड़े।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...