{ ग्रेनो से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }
हॉस्पिटल में नोएडा ग्रेटर नोएडा के कोराना के संक्रमित मरीज एडमिट है और सबसे बड़ी बात यह है कि अब तक 9 लोगों को यहां पर ठीक किया जा चुका है और उन्हें उनके घर भेजा जा चुका है।
जबकि जिले से कुल 10 मरीजो को अबतक ठीक किया जा चुका है। आज डिस्चार्ज हुए 2 मरीजो को केवल 14 दिन में ही यहां के डॉक्टरों ने उन लोगों को स्वस्थ करके हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया और घर भेज दिया ।
हॉस्पिटल के निदेशक बिरगेडियर राकेश गुप्ता के अनुसार वो अब तक 9 मरीजो को ठीक करके भेज चुके है।उन्होंने बताया कि सबसे पहले वो मरीजो का मोटिवेसन बढ़ाते है। उसके बाद उन्हें पूरा दिन गर्म पानी देते है साथ ही गर्म पानी से नमक के साथ गरारे कराते है ।
पर्सनल हाइजीन मोटिवस्ल करके वो ठीक हुए है ।साथ ही उनको हाइड्रोसो क्लोरोफीन दवा व ओसिलटा मिबेयर जोकि स्वाइन फ्लू में देते है वो दी गयी है ।साथ ही जो उनको जो परेशानी है उसके अनुसार दवा दी जा रही है ।
मरीजो पर पूरा ध्यान दिया गया । दाल का पानी और सुप भी नास्ते में दिया गया । साथ ही सेब व पपीता भी दिया गया। जबकि ठंडी चीजो से दूरी बनाई गई । अच्छी नींद के लिए बोला गया ।इस प्रकार के डाइट से ये तीनो लोग अभी यहां से स्वास्थ्य होकर गए है ।
ये तीनो मरीज 24 मार्च को एडमिट हुए थे और केवल 14 दिन में इनका इलाज डॉक्टरों द्वारा किया गया ।इलाज से पहले पहली रिपोर्ट पोजॉटिव आने के बाद दो रिपोर्ट कराई गई जोकि नेगिटिव आयी जिससे मरीज के स्वास्थ होने का पता चलता है ।
इन दोनो मरीजो की बाकी सभी रिपोर्ट नेगिटिव आई जिसके बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया गया हालांकि अभी वो अभी अपने घर पर सेल्फ आइसोलेसन में ही रहेंगे।