मुंबई : पॉपुलर टीवी शो बालिका वधू में दादीसा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 75 साल की थीं। एक्ट्रेस लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं। 2020 में सुरेखा सीकरी को दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक आया था। तभी से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। 2018 में सुरेखा सीकरी को पैरालाइटिक स्ट्रोक आया था।
निधन के बाद उनके मैनेजर ने बयान जारी करते हुए बताया कि, ”हार्ट अटैक आने से आज सुबह सुरेखा सिकरी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक की वजह से वो बीमार चल रही थीं। अपने आखिरी वक्त में सुरेखा सिकरी अपने परिवार के साथ थीं। उनका परिवार दुख की इस घड़ी में अपने लिए प्राइवेसी चाहता है। ओम साईं राम।”
तीन बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुकी हैं सुरेखा
सुरेखा सिकरी को तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। उन्हें फिल्म तमस 1988, Mammo (1995) और बधाई हो (2018) के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड दिया गया था।
सुरेखा सिकरी ने बधाई हो और बालिका वधु जैसी कई हिट और पॉपुलर फिल्मों, सीरियल में यादगार रोल निभाए हैं। आखिरी बार सुरेखा सिकरी फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म Ghost Stories में नज़र आईं थीं।
फिल्मी करियर
ज्यादातर फेम सुरेखा सिकरी को दादी के किरदारों से मिला। बालिका वधु में सुरेखा सिकरी ने दादी सा (कल्याणी देवी धर्मवीर सिंह) का किरदार निभाया जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया। ये सीरियल 2008 से 2016 तक ऑन एयर रहा। इसके अलावा परदेस में है मेरा दिल, सीआईडी, सात फेरे, बनेगी अपनी बात जैसे कई धारावाहिकों में उन्हें दादी के यादगार रोल्स किए।
फिल्मों में उन्होंने किस्सा कुर्सी का से 1978 में डेब्यू किया। इसके बाद वो तमस (1986), लिटिल बुद्धा (1993), Mammo (1994), नसीम Naseem (1995), सरफरोश, दिल्लगी (1999), जुबैदा (2001), तुम सा नहीं देखा (2004) Dev.D (2009), हमको दीवाना कर गए (2006) और बधाई हो (2018) जैसी बहुत सारी फिल्मों में नज़र आईं।
सुरेखा सीकरी के निधन से बॉलीवुड और टीवी गलियारों में शोक की लहर है। सेलेब्स ने सुरेखा सीकरी के निधन पर दुख जताया है। सोशल मीडिया पर फैंस समेत सेलेब्स सुरेखा सीकरी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्ट्रेस को उनकी दमदार अदाकारी के लिए जाना जाता था। सुरेखा का अलविदा कह जाना फिल्म-टीवी इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है।
सुरेखा ने हिंदी के अलावा मलायलम फिल्मों में भी काम किया था। सुरेखा के पॉपुलर शोज में परदेश में है मेरा दिल, महाकुंभ: एक रहस्य, एक कहानी, सात फेरे: सलोनी का सफर, केसर, बनेगी अपनी बात, कभी कभी, जस्ट मोहब्बत शामिल हैं। सुरेखा सरफरोश, नसीम, नजर, सरदारी बेगम, दिल्लगी, जुबैदा, रेनकोट, शीर कोरमा, घोस्ट स्टोरीज, देव डी जैसी फिल्मों में नजर आई थीं।
NSD पासआउट थीं सुरेखा सीकरी
सुरेखा का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था। 1971 में सुरेखा ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएशन की थी। इस एक्ट्रेस ने अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी से पढाई की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा ज्वाइन किया। सुरेखा को 1989 में Sangeet Natak Akademi Award भी मिल चुका है।
सुरेखा के पिता एयरफोर्स में और माता टीचर थीं। सुरेखा ने हेमंत रेगे से शादी की थी। इस शादी के उनके एक बेटा है जिसका नाम राहुल सीकरी है। राहुल सिकरी मुंबई में हैं और आर्टिस्ट हैं। सुरेखा के पति हेमंत का 20 अक्टूबर 2009 में हार्ट फेल होने की वजह से निधन हुआ था। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह रिश्ते में सुरेखा सिकरी के बहनोई (Brother-in-Law) लगते हैं। सुरेखा की बहन मनारा सिकरी ने नसीरुद्दीन की पहली शादी हुई थीं।