1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम नगरी अयोध्या में आज भव्य दीपोत्सव का आयोजन

राम नगरी अयोध्या में आज भव्य दीपोत्सव का आयोजन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राम नगरी अयोध्या में आज भव्य दीपोत्सव का आयोजन

राम नगरी अयोध्या में आज भव्य दीपोत्सव का आयोजन

राम नगरी अयोध्या में आज भव्य दीपोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए राम नगरी अयोध्या दुल्हन की तरह सज धज कर तैयार हो गई।

तो वहीं, अयोध्या की जनता भी इस भव्य आयोजन के लिए काफी उत्साहित है। बता दें कि दीपोत्सव के भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए देश भर के लोग आए हैं।

अयोध्या की जनता ने दीपोत्सव से पूर्व सरयू नदी के 28 घाटों को दीयों, चित्रों और रंगोली से सजाया है। तो वहीं, आज शाम को सरयू नदी के घाटों पर एक साथ पांच लाख 51 हजार से अधिक दीपक जलाए जाएंगे।

दीयों के जलाए जाने के साथ ही नया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड भी बनेगा। इस दौरान अद्भुत सरयू आरती का आयोजन भी होगा।

राम के राज्याभिषेक के लिए देश भर से कलाकर सरयू तट पर प्रस्तुति देने के लिए बेताब हैं।

एक तरफ साढ़े 5 लाख दियों की प्रज्जवलित कर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है, वहीं पूरे अयोध्या को विभिन्न रंगों, रोशनियों से सराबोर कर दिया गया है।

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर ड्रोन की तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। वीडियो में सरयू तट पर चल रही तैयारियों की भव्यता साफ दिखाई देती है।

तो वहीं, योगी सरकार ने दीपोत्‍सव को खास बनाने के लिए गुजरात, महाराष्‍ट्र, आंध्र प्रदेश, राजस्‍थान, उत्‍तराखण्‍ड, ब्रज और बुंदेलखण्‍ड के लोक कलाकारों के साथ ही स्‍थानीय कलाकारों को भी अयोध्‍या बुलाया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...