1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सरकार ने जारी की शहीद जवानों की सूची, लद्दाख नें दी गई श्रद्धाजंलि

सरकार ने जारी की शहीद जवानों की सूची, लद्दाख नें दी गई श्रद्धाजंलि

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सरकार ने जारी की शहीद जवानों की सूची, लद्दाख नें दी गई श्रद्धाजंलि

चीन के साथ पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में सेना के एक अधिकारी समेत 20 जवान शहीद हो गए। देर रात सेना के 20 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की गई। वहीं आज बुधवार को सेना ने शहीद जवानों का माल्यार्पण कर श्रद्धंाजलि दी गई।

सेना ने लेह के आर्मी अस्पताल में यह श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान इलाके में सेना के हेलिकाॅप्टर को निगरानी करते भी देखा गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सेना ने सतर्कता बढ़ा दी है। चीन सीमा पर 45 साल बाद इस तरह की हुई यह पहली घटना है। वहीं सरकार ने शहीद जवानों की सूची जारी कर दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...