1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. किसान और मजदूरों के कल्याण के लिए सरकार ने जारी किये 30 हज़ार करोड़ रूपये

किसान और मजदूरों के कल्याण के लिए सरकार ने जारी किये 30 हज़ार करोड़ रूपये

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
किसान और मजदूरों के कल्याण के लिए सरकार ने जारी किये 30 हज़ार करोड़ रूपये

कोरोना के कारण कृषि और मजदुर वर्ग सेजुड़े लोगों को काफी नुकसान हो रहा है। बागवानी करने छोटे किसानों को भी बड़ा नुकसान हुआ है।

वहीं कोरोना के कारण मनरेगा का काम भी कुछ महीने रुका रहा। लेकिन अब सरकार ने मनरेगा के अलावा जल शक्ति मंत्रालय के तहत 30 हज़ार करोड़ जारी किये है।

दरअसल इस मिशन का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2024 तक ग्रामीण क्षेत्रों में सभी घरों को पाइप के जरिये पानी पहुँचाना है।

अब सरकार ने इस काम को गति देने का निर्णय लिया है जिसके कारण ना सिर्फ मजदूरों की मदद होगी बल्कि ऐसे किसान जिनके पास अभी कोई काम नहीं है उनको भी रोज़गार मिल जाएगा।

बता दे, पीएम मोदी ने साल 2022 तक किसानों की इनकम को दुगुना करने का निर्णय लिया है और उसी को ध्यान में रखकर अब योजनाएं बन रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...