1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सरकार ने नोटों की छपाई पर लगाई रोक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

सरकार ने नोटों की छपाई पर लगाई रोक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सरकार ने नोटों की छपाई पर लगाई रोक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

नई दिल्ली : कोरोना महामारी लगातार तेजी से बढ़ती जा रही है । ऐसे में सरकार ने महाराष्ट्र के नासिक में करेंसी की छपाई पर रोक लगा दी है । बता दें कि ये कदम ऐहतियातन तौर पर ब्रेक द चेन मुहिम के तहत उठाया गया है ।

सरकार ने नोटों की छपाई 30 अप्रैल तक बंद करने का फैसला लिया है । जिसके तहत नासिक की करेंसी सिक्योरिटी प्रेस और इंडिया सिक्योरिटी प्रेस में काम बंद कर दिया है । इस दौरान केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी ही काम करेंगे, जैसे- फायर ब्रिगेड, पानी की सप्लाई और मेडिकल सेवाओं से जुड़े कर्मचारी ही अपनी-अपनी शिफ्ट में काम करेंगे ।

वहीं, नोटों की छपाई से जुड़े लोग इस दौरान प्रेस में नहीं आएंगे, जिस वजह से नोटों की छपाई पूरी तरह बंद रहेगी । आपको बताते चलें कि भारत में सर्कुलेट होने वाले नोटों में करीब 40 परसेंट नोट नासिक के करेंसी नोट प्रेस (CNP) में ही छपते है ।

इन दोनों कंपनियों में करीब 3000 कर्मचारी काम करते हैं । जानकारी के मुताबिक, कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों और इनके परिजनों की सेहत की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है ।

बता दें कि पिछले साल कंपनी में करीब 40 स्टाफ कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे । जिसके बाद कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने नासिक की प्रेस को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया था । साथ ही लोगों से अपील की थी कि वो कैश के बजाय डिजिटल लेन-देन करें । यह कोरोना से बचाव में भी मदद करेगा ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...