रिपोर्ट – माया सिंह
दुनियाभर के हर धर्म में भाई – बहन के रिश्ते को सबसे पवित्र रिश्ता समझा जाता है । लेकिन जरा सोचिए अगर एक भाई –बहन आपस में शादी रचा ले तो क्या होगा । ऐसे ही एक चौंकाने वाला मामले का खुलासा पाकिस्तानी एक्ट्रेस जवेरिया अब्बासी ने किया है ।
दरअसल , जवेरिया अब्बासी ने एक मॉर्निंग शो में अपने एक्स हसबैंड शमून अब्बासी के साथ रिश्ते का खुलासा किया तो सभी हैरान रह गये । उन्होंने बताया कि शमून अब्बासी उनके सौतेले भाई थे ।
इतना ही नहीं उन्होंने पाकिस्तानी सीरीयल हम तुम का उदाहरण देकर कहा कि उनकी रियल लाइफ किसी टीवी ड्रामा से कम नहीं है । असल में , जवेरया की मां ने शमून यानी जवेरिया के एक्स-हसबेंड के पिता से शादी की थी ।
उन्होंने बताया कि चुकि हमदोनों के माता पिता अलग थे इसलिये शमून से शादी करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी । हालांकि सभी कन्फ्युजन को दूर करते हुये उन्होंने कहा कि मेरे बाकी भाई बहन एक ही माता पिता के हैं ।
जवेरिया ने शमून संग निकाह को लेकर कहा कि अपने बिखरे हुये परिवार को एक छत के नीचे लाने के लिये हमदोनों ने शादी करने के लिये फैसला किया था , जो कि काम कर गया । हालांकि शमून पहला शख्स था जिससे मुझे लगाव हुआ था ।
अपनी मां को सास के रूप में देखने पर जावेरिया ने कहा कि – ‘ओह नो, ये बहुत बुरा था. मेरी मां अपनी बेटी को बेस्ट करार करने के मिशन पर थीं. 12 घंटे काम करने के बाद मैं घर के बाकी काम भी किया करती थी’ ।
जानकारी के लिये बता दें कि कठपुतली, दोराहा, दिल-दीयी-दहलीज, बेकसुर, तमन्ना जैसे कई पाकिस्तानी सीरीयल में जवेरिया ने शानदार पारफॉर्मेंस दी है।