{ गोरखपुर से प्रदीप आनंद की रिपोर्ट }
कोरोना वायरस के कारण देश में जारी लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है और इस बात के संकेत खुद पीएम मोदी ने देश भर के सीएम के साथ हुई मीटिंग में दिए थे। ऐसे में सरकार ने उन सभी लोगों को राहत देने की तैयारी कर ली है जो इससे प्रभावित होने वाले है।
बंद के कारण रोज़ कमाकर खाने वाले मजदुर और गरीब तबके के लोगों के पास इस वक़्त नगदी का अभाव हो गया है जिसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश की योगी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए 3 महीने निशुल्क गैस रिफिल का ऐलान किया है।
आपको बताते चले, अप्रैल से लेकर जून 2020 तक के लिए यह घोषणा की गयी है और आधिकारिक बयान के मुताबिक अब तक तेल कंपनियों ने इस मद में उज्जवला योजना के करीब 7 करोड़ लाभार्थियों के खाते में 5 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए है।