1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर: रवि किशन बोले, फसल के कटाई के समय में आगजनी की घटनाएं ना हो

गोरखपुर: रवि किशन बोले, फसल के कटाई के समय में आगजनी की घटनाएं ना हो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोरखपुर: रवि किशन बोले, फसल के कटाई के समय में आगजनी की घटनाएं ना हो

{ गोरखपुर से प्रदीप की रिपोर्ट }

गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय रवि किशन शुक्ला जी ने वर्तमान में बढ़ते तापमान और लूह , जर्जर पोल, ढीले तारों के कारण या अन्य किसी प्रकार से लापरवाही से किसानों के खेत में तैयार गेहूं की फसल का आगजनी की घटनाओं से बचाया जा सके।


उसके लिए विशेष रूप से विद्युत विभाग से अनुरोध है कि वह कोई लापरवाही न बरतें।
सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि वैश्विक महामारी के बीच पूरे देश में लाकडाउन होने के कारण आज अन्नदाता किसान अपने खेती किसानी के कार्य में पूरी तल्लीनता से नहीं लग पा रहे हैं।

ऐसे में बढ़ते तापमान खेतों में तैयार हो चुकी गेहूं की फसल और ऊपर से विद्युत की जर्जर तार के कारणों से छोटी सी लापरवाही के कारण आगजनी की घटनाएं सामने आई है, विद्युत विभाग, अग्निशमन विभाग और साथ ही साथ जनसामान्य से निवेदन करूंगा ऐसी घटनाएं न हो इससे बचने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य करें।

सांसद रवि किशन शुक्ला ने विशेष रूप से विद्युत विभाग और अग्निशमन विभाग को अपने तैयारी दुरुस्त रखने के साथ ही साथ जर्जर पोल और तार को भी दुरुस्त करने का आग्रह किया ह

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...