{ गोरखपुर से प्रदीप आनंद की रिपोर्ट }
गोरखपुर जनपद में भी अब धीरे धीरे कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है, जनपद में अब तक 11 लोगों को कोरोना संक्रमण हो चुका है। अब जैसे जैसे मामले बढ़ते जा रहे है विभाग अलर्ट पर है।
आपको बता दे, एक युवक की 30 मार्च को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई थी। मौत के बाद जब उसके नमूनों की जांच हुई तो पता चला कि वह कोराना पॉजिटिव था।
देर रात 23 लोगों की रिपोर्ट में छह लोग कोरोना से संक्रमित मिले। जबकि चार की रिपोर्ट संदिग्ध आई है। ये सभी लोग दिल्ली में जमात में शामिल होकर लौटे हैं।
जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने बताया कि तब्लीगी मरकज से शामिल होकर घर आए छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।