{ गोरखपुर से प्रदीप की रिपोर्ट }
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सुनील गुप्ता आम जनमानस को ध्यान में रखते हुए अपने पुलिस विभाग के जवानों व रिक्रूट्स का बराबर ध्यान देते रहते हैं।
आरटीसी की ट्रेनिंग प्राप्त कर पुलिस लाइन में रह रहे रिक्रूट को मास्क दे कर कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अन्य दूसरों को भी सोशल डिस्पेंसिंग में रहते हुए लॉक डाउन का पालन कराएं अपने स्वस्थ रहते हुए कोरोना से सुरक्षित रहे।
और लोगों को भी अपने अपने घरों में रहने की हिदायत देते हुए कोरोना संक्रमण महामारी से लॉक डाउन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर स्वस्थ सुरक्षित रहने को कहे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर कौस्तुभ प्रतिसार निरीक्षक उमेश दुबे एवं अन्य अधि0 /कर्म0 गण मौजूद रहे।