{ गोरखपुर से प्रदीप की रिपोर्ट }
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पूरे भारत वर्ष में रविवार को अपने घरों के लाइट को बन्द करने ,मोमबत्तियां या मोबाइल के फ्लैस को जलाने की अपील की गई थी।
इसी क्रम में कुशीनगर के सांसद विजय दुबे द्वारा अपने गोरखपुर स्थित आवास पर अपने पूरे परिवार सहित देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के अपील को साकार करते हुए दीप प्रज्वलित कर लोगों को नोबेल कोरोनावायरस जैसे महामारी से लड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कुशीनगर के भारतीय जनता पार्टी से सांसद विजय दुबे ने पूरे परिवार सहित गोरखपुर स्थित अपने आवास पर सोशल डिस्टेंडिंग का पालन करते हुए दीप प्रज्वलित कर नोबल कोरोना जैसे महामारी से लड़ने के लिए एकता का संदेश दिया और लोगों को कोरोना के इस अंधकार से उजाले की तरफ लाने का पूरा प्रयास किया।