1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर: कोरोना संक्रमण का चौथा मामला प्रकाश में आया

गोरखपुर: कोरोना संक्रमण का चौथा मामला प्रकाश में आया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोरखपुर: कोरोना संक्रमण का चौथा मामला प्रकाश में आया

{ प्रदीप की रिपोर्ट }

जिले में कोरोना संक्रमण का चौथा मामला प्रकाश में आया है। ग्राम भरवल, बेलीपार में क्वॉरेंटाइन किए गए कमलेश कोरोना पाजेटिव पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बीती 7 मई को मुंबई से इलाज कराकर लौटे धर्मेंद्र सहानी को उनके दो भाइयों कमलेश और प्रदीप के साथ गांव में ही क्वॉरेंटाइन किया गया था।

जहां उनके नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार को उनमें से कमलेश के पाजेटिव होने की खबर आयी।
इस संबंध में कोविड-19 के प्रभारी सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने बताया कि कमलेश धर्मेंद्र साहनी के साथ आए हुए सभी लोगों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया था।

इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार को भी इसकी सूचना दे दी गई है साथ ही जिस एंबुलेंस से यह लोग आए थे उसके चालक परिचालक से भी सम्पर्क कर लिया गया है ।

इसके अलावा पुलिस ने धर्मेंद्र सहानी से मिलने वाले सभी लोगों को पहले ही ट्रेस कर लिया था ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...